अलसी के बीज (Flax Seeds), जिन्हें Linum usitatissimum कहा जाता है, आयुर्वेद में प्राचीन काल से उपयोग में लाए जा रहे हैं। यह एक फूलदार पौधा है जो लगभग 2 फीट तक ऊँचा होता है और भारत में व्यापक रूप से उगाया जाता है। अलसी को स्वास्थ्यवर्धक गुणों के लिए जाना जाता है और यह विभिन्न रूपों में जैसे पाउडर, तेल, कैप्सूल, टैबलेट और आटे के रूप में उपलब्ध है।
पोषण तत्व (प्रति 100 ग्राम):
ऊर्जा: 530 किलो कैलोरी
प्रोटीन: 20.3 ग्राम
वसा: 37.1 ग्राम
फाइबर: 24.5 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट: 28.9 ग्राम
कैल्शियम: 170 मिलीग्राम
फॉस्फोरस: 370 मिलीग्राम
आयरन: 2.7 मिलीग्राम
पोटैशियम: 750 मिलीग्राम
विटामिन A: 30 μg
विटामिन E: 0.6 मिलीग्राम
स्वास्थ्य लाभ:
अलसी के बीज में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर से हानिकारक फ्री रेडिकल्स को हटाते हैं।
यह हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं और हृदय रोगों से बचाव करते हैं।
जोड़ों के दर्द और गठिया में राहत प्रदान करते हैं।
रक्त शर्करा और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक।
कैंसर (कोलन, स्किन, रक्त, फेफड़े) के खतरे को कम करने में मददगार।
कब्ज को दूर करने और पाचन को सुधारने में उपयोगी।
उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में सहायक।
सिरदर्द, चिंता और मूड स्विंग्स को कम करता है।
अनियमित मासिक धर्म और अधिक रक्तस्राव की समस्या में सहायक।
बालों के लिए फायदेमंद।
सेवन विधि:
3 से 4 चम्मच अलसी के बीज प्रतिदिन सेवन करने से कब्ज और गैस की समस्या में राहत मिलती है।














Reviews
There are no reviews yet.