सफेद मिर्च पाउडर काले मिर्च के परिपक्व दानों को पानी में भिगोकर प्राप्त किया जाता है। जब काली मिर्च को बहते पानी में कुछ समय तक रखा जाता है, तो उसकी बाहरी परत हट जाती है और अंदर से सफेद मिर्च प्राप्त होती है। इस सफेद मिर्च को धूप में सुखाकर पाउडर बनाया जाता है।
यह पाउडर भारतीय और अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों में स्वाद और तीखापन बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, विशेष रूप से क्रीम सॉस और हल्के व्यंजनों में।
सफेद मिर्च पाउडर के स्वास्थ्य लाभ:
सर्दी-खांसी से तुरंत राहत देता है।
शरीर में जमी अतिरिक्त चर्बी को कम करता है।
प्रोस्टेट कैंसर के उपचार में सहायक माना जाता है।
डायरिया, पेट संबंधी समस्याओं और जीवाणु संक्रमण के इलाज में उपयोगी है।
सफेद मिर्च का लेप त्वचा संक्रमण को दूर करने में असरदार होता है।
यह एक प्राकृतिक और प्रभावशाली घरेलू औषधि है जिसे आप नियमित रूप से अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।













Reviews
There are no reviews yet.