ऑर्गेनिक नैचुरल हल्दी पाउडर (Curcuma Longa) भारत की पारंपरिक, पवित्र और औषधीय जड़ी-बूटी है, जिसका उपयोग सदियों से पूजा, खाना पकाने और आयुर्वेदिक चिकित्सा में किया जाता रहा है।
यह पौधा दक्षिण-पूर्व एशिया का मूल निवासी है और चीन, श्रीलंका, बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया, पेरू आदि देशों में भी उगाया जाता है। भारत में इसे धार्मिक रूप से भी अत्यंत पवित्र माना जाता है। पूजा-पाठ, शुभ कार्यों और धार्मिक अनुष्ठानों में हल्दी का प्रयोग अनिवार्य रूप से किया जाता है।
इसके अलावा, यह भारतीय रसोई की सबसे जरूरी मसालों में से एक है और करी, सब्जियों, दालों आदि में नियमित रूप से उपयोग होता है। हल्दी में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुण इसे एक असरदार आयुर्वेदिक औषधि बनाते हैं।
मुख्य लाभ:
बुखार, सर्दी, खांसी और छींक जैसे लक्षणों में राहत प्रदान करता है।
खराब कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में सहायक।
त्वचा की जलन, खुजली और घावों में हल्दी का लेप लगाने से आराम मिलता है।
हल्दी दूध पीने से गले की खराश और सर्दी में आराम मिलता है।
भाप में हल्दी मिलाकर लेने से बंद नाक और बहती नाक में लाभ होता है।
आंतरिक और बाहरी दोनों तरह की संक्रमणों में एक प्रभावी प्राकृतिक एंटीबायोटिक की तरह काम करता है।













Reviews
There are no reviews yet.